अमेरिकी कांग्रेस से 18 अरब डॉलर के रोजगार प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी
वाशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस ने बुधवार को देश में श्रम बाजार की स्थिति में सुधार के लिए करीब 18 अरब डॉलर के रोजगार प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दे दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीनेट ने 'हायर एक्ट' को 68-29 के बहुमत से पारित किया। अब इसे राष्ट्रपति बराक ओबामा के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने विधेयक को इस महीने के शुरू में ही पारित कर दिया था।
आयरलैंड के प्रधानमंत्री ब्रायन कोवेन के साथ मुलाकात में ओबामा ने कहा कि अमेरिका के लोगों के रोजगार वापस लौटाने की दिशा में यह पहला कदम है।
अमेरिका में बेरोजगारी की दर बढ़कर फरवरी में 9.7 प्रतिशत हो गई, जो पिछले 25 वर्षो में सबसे अधिक है।
बेरोजगारी में वृद्धि के कारण ओबामा प्रशासन को नौकरियों में वृद्धि के लिए नए कदम उठाने को विवश होना पड़ा। बुधवार को मंजूर विधेयक के अनुसार कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने वाले छोटे उद्यमों को करों से छूट का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications