अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 3 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
कोतवाली देहात थाना प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने गुरुवार को संवाददातों को बताया कि विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर कोडरी घाट पुल के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो नेपाल के रहने वाले हैं जबकि एक बलरामपुर जिले का है।
पुलिस के मुताबिक तीनों के कब्जे से तीन तेंदुए की खालें जब्त की गई हैं, जिनको लेकर ये नेपाल जा रहे थे। सिंह ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में कबूला कि पिछले चार सालों से नेपाल स्थित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में लिप्त गिरोह के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनके गिरोह और संपर्को के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications