्नराजपथ के समीप कार दुर्घटना में किशोर की मौत (लीड-1)
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी में राजपथ के समीप गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चौदह वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच देखकर अपने परिजनों के साथ घर लौट रहा था।
फिरोजशाह कोटला मैदान पर बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को देखकर हर्षित अपने परिजनों के साथ वैगन आर से वापस लौट रहा था। रास्ते में करीब 1.30 बजे मित्सुबिशी लांसर के साथ हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हर्षित की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) एस. दास ने आईएएनएस को बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हर्षित की राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। राजपथ के समीप हुई इस दुर्घटना में दो अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि लांसर को सौरव जैन नामक व्यक्ति चला रहा था।
दास ने कहा, "सौरव जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के अनुसार वाहन चलाते समय उसने शराब का सेवन नहीं किया था। यह दुर्घटना गाड़ी की तेज गति की वजह से हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications