हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
सिंगापुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। सिंगापुर पुलिस ने फिलीपींस के एक पर्यटक की हत्या के संबंध में गुरुवार को एक 34 वर्षीय भारतीय को गिरफ्तार किया है।
फिलीपींस की पर्यटक रोसेलीन रेयेस पास्कुआ (30) अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने तीन सप्ताह पहले सिंगापुर आई थी। वह अपने किराए के मकान में सोमवार को मृत मिली थी।
पुलिस के बयान में कहा गया कि हत्या के संदिग्ध की अभी पहचान नहीं हो पाई है लेकिन अगर उस पर हत्या का आरोप साबित होता है तो उसे मौत की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications