हरियाणा में 7 नए नगर निगमों के गठन की घोषणा
चण्डीगढ़, 18 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को घोषणा की है कि राज्य में सात नए नगर निगमों (एमसी) का गठन किया जाएगा।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने चण्डीगढ़ में बताया कि यमुना नगर, पंचकूला, अंबाला, रोहतक, पानीपत, करनाल और हिसार में नए नगर निगमों का गठन किया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य में अभी तक राष्ट्रीय राजधानी से सटे दो शहरों फरीदाबाद और गुड़गांव में ही नगर निगम का गठन किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में हरियाणा की जनसंख्या लगभग 2.50 करोड़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications