गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह
गुड़गांव, 18 मार्च (आईएएनएस)। गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक व्यक्ति ने बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलगाड़ी में बम रखे होने का दावा किया।
गुड़गांव पुलिस आयुक्त एस.एस. देसवाल ने बताया, "गुड़गांव पुलिस के पास बम रखे होने से संबंधित कॉल दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर आई।"
दिल्ली से आ रही रेलगाड़ी को गुड़गांव स्टेशन पर रोककर जांच के लिए सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा गया।
देसवाल ने कहा, "मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत रेलगाड़ी की गहन छानबीन की गई और उसके बाद बम की सूचना को अफवाह घोषित किया गया।"
उन्होंने बताया कि बम की गलत सूचना देने वाले को चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करीब 90 मिनट की छानबीन के बाद रेलगाड़ी को स्टेशन से रवाना किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications