Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका के खुफिया प्रमुख की चिदंबरम से मुलाकात

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया विभाग के शीर्ष अधिकारी डेनिस सी. ब्लेयर ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। यह मुलाकात इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड हेडली को आज (गुरुवार) ही शिकागो की एक अदालत में पेश किया जा रहा है।

ब्लेयर के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे. रोमर और अमेरिकी खुफिया विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने चिदंबरम से मुलाकात की। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि बैठक में हेडली पर चर्चा हुई या नहीं?

दोनों पक्षों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और भारतीयों को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में किए गए आतंकवादी हमलों पर चर्चा की।

राजदूत रोमर ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका आतंकवाद का मुकाबला करने के साथ ही अन्य सभी क्षेत्रों में भारत का सहयोग करेगा।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक राजीव माथुर से भी मुलाकात की और आतंकवाद से निपटने के तरीकों पर चर्चा की।

ब्लेयर की यह यात्रा उनके उस बयान के एक दिन बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों को भारत के विरुद्ध हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड हेडली की भूमिका मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में भी मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि मृत्युदंड से बचने के लिए वह शिकागो की एक अदालत में अपना जुर्म कबूल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+