महाराष्ट्र पुलिस को आधुनिक बनाने की तैयारी : राज्यपाल
मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने गुरुवार को कहा कि पुलिस में 55,000 अतिरिक्त पदों के सृजन के अलावा राज्य सरकार पुलिस को अत्याधुनिक हथियार, नवीनतम उपकरण और बख्तरबंद वाहन उपलब्ध कराएगी ताकि आतंकवाद जैसे संकटों का मुकाबला प्रभावी ढंग से किया जा सके।
राज्य विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गढ़चिरौली के अहेरी में एक अलग पुलिस रेंज की स्थापना की है। इसके अलावा पूर्वी महाराष्ट्र में नक्सलवाद के खतरे से निपटने के लिए 2,355 नए पदों का सृजन किया है।
शंकरनारायणन ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस की सहायता करने वालों को वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा।
इस मौके पर राज्यपाल ने 13 फरवरी को पुणे की जर्मन बेकरी में हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications