प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध ही समस्या का हल नहीं : एनजीओ
गैर सरकारी संगठन टॉक्सिक लिंक के निदेशक रवि अग्रवाल ने कहा, "देश में प्रति वर्ष 15 लाख टन प्लास्टिक का उपयोग होता है। प्लास्टिक लंबे समय से कायम रहा है लेकिन स्थानीय निकायों द्वारा एक तय समय सीमा के बीच अचानक दबिश देने से स्थिति में बदलाव नहीं आएगा।"
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयास के तहत प्लास्टिक के उपयोग पर "प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करें" कहकर कार्रवाई की जा रही है और दुकानदारों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बैग जब्त किए गए हैं।
वहीं स्थानीय निकाय की तरफ से होटलों और अन्य जगहों पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए सर्कुलर जारी किया गया है।
अग्रवाल का कहना है कि प्लास्टिक के बैगों को जब्त कर लेना समस्या का अस्थाई हल है।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications