ट्रकों के निर्माण के लिए चेन्नई में संयंत्र लगाएगा डैमलर
चेन्नई, 18 मार्च (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण के लिए डैमलर कॉमर्शियल वीकल इंडिया लिमिटेड यहां एक संयंत्र स्थापित करेगा।
ट्रक परीक्षण सुविधा देने वाली एक इकाई का उद्घाटन करने के बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी मार्क लिस्टोसेल्ला ने कहा कि छोटे, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण के लिए कंपनी अगले पांच साल के दौरान 4,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि संयंत्र की आरंभिक क्षमता 36,000 इकाई की रहेगी जिसे बाद में बढ़ाकर 75,000 इकाई तक किया जाएगा।
मार्क ने कहा कि परियोजना के लिए कंपनी सहयोगियों की तलाश कर रही है और एक संयुक्त उद्यम पर विचार किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications