ईरान पाइप लाइन पर शुल्क और सुरक्षा को लेकर हम चिंतित : कृष्णा
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और पाकिस्तान के बीच गैस पाइप लाइन के मुद्दे पर लंबी वार्ता के बाद सहमति बन जाने के एक दिन बाद भारत ने गुरुवार को कहा है कि वह शुल्क व सुरक्षा संबंधी अपनी चिंता के मद्देनजर इसके समाधान के लिए ईरान के संपर्क में है।
इस परियोजना से भारत को अलग किए जाने संबंधी एक सवाल पर विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम ईरान सरकार से बातचीत कर रहे हैं। शुल्क व सुरक्षा के संबंध में हमारी कुछ चिंताएं हैं।"
पाकिस्तान ने ईरान के साथ बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इससे दोनों देशों के बीच गैस पाइपलाइन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। पहले इस परियोजना का भारत भी हिस्सा था और इस पाइप लाइन का निर्माण तीनों देशों के बीच होना था।
यह गैस पाइल लाइन वर्ष 2015 तक पूरी हो जाएगी। इस पाइपलाइन के जरिए ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र से 75 करोड़ क्यूबिक फुट गैस की आपूर्ति होगी।
इस्लामाबाद और तेहरान के बीच मंगलवार को हुए इस समझौते के तहत यदि भारत इस परियोजना से जुड़ता है तो पाकिस्तान पारगमन शुल्क वसूलने के लिए अधिकृत होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications