प्रेम संबंधों के चलते सहपाठी की जान ली
जिले के राबर्ट्सगंज इलाके स्थित निजी छात्रावास के अपने कमरे में गुरुवार को दसवीं का छात्र मनोज कुमार (15) मृत अवस्था में पाया गया। उसके दो सहपाठी जिनका हत्या में नाम सामने आ रहा है, वे भी कमरे में साथ रहते थे। दोनों घटना के बाद से फरार हैं।
राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी शफीक अहमद ने गुरुवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक लड़की से प्रेम संबंधों के चलते उसके दोस्तों ने उसे मारा है। अभी इस मामले में हम इससे ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं हैं।
अहमद ने बताया कि मनोज के सिर पर गंभीर चोटें हैं, जिससे साबित होता है कि उसके सिर पर तेज हथियार से वार किए गए। उन्होंने बताया कि मनोज और उसके सहपाठी राबर्ट्सगंज के विकासनगर में रहकर एक स्कूल में कक्षा 10वीं की परीक्षा दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रों के बारे में पता लगाने के लिए उनके परिजनों से पूछताछ की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications