माफिया से संबंध के आरोप में 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार (लीड-1)
सभी छह आरोपियों वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आशीष शिरोडकर, हेड कांस्टेबल हुसेन शेख और चार पुलिस कांस्टेबल सेश पोकले, संजय परब, संदीप परब और रामचंद्र कांकोनकर के खिलाफ 'भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम' (पीसीए) और 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसेज (एनडीपीसी) अधिनियम' के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें एक इजरायली मादक पदार्थ माफिया यानिव बेनाम उर्फ अटाला से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उप निरीक्षक आर. एस. यादव ने आईएएनएस को बताया, "अपराध शाखा ने छहों लोगों के अटाला से संबंध होने के आरोप में उन्हें पीसीए और एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।"
उन्होंने कहा कि सभी छह पुलिसकर्मी पहले मादक पदार्थ का व्यापार रोकने वाली एक पुलिस इकाई 'एंटी-नारकोटिक्स सेल' (एएनसी) से सम्बद्ध थे।
उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) चंद्रकांत सालगांवकर ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय में एक लिखित बयान में कहा कि मादक पदार्थो को नष्ट करने वाली समिति ने 2000 के बाद से मादक पदार्थों को नष्ट नहीं किया।
उन्होंने कहा कि यदि गोदाम से मादक पदार्थ गायब हुए हैं तो वे आशीष शिरोडकर के पास होने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications