पंडित रविशंकर को ऑस्ट्रेलियाई सम्मान
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर को मेलबर्न विश्वविद्यालय की ओर से कानून की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि मेलबर्न में शुक्रवार को एक विशेष समारोह में उन्हें यह उपाधि ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एलेक्स केर्नोव प्रदान करेंगे।
समाजसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन या सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वालों को मेलबर्न विश्वविद्यालय यह मानद उपाधि प्रदान करता है।
इससे पहले यह उपाधि बर्मा में लोकतंत्र के लिए आंदोलनरत कार्यकर्ता आंग सान सू ची और तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा को दी जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications