संदिग्ध आतंकवादियों की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अब्दुल लतीफ (29) और रियाज अली (23) को पिछले शनिवार को मुंबई के मध्य इलाके से गिरफ्तार किया था। उन दोनों पर ओएनजीसी के तेल प्रतिष्ठान, ठक्कर मॉल और मंगलदास बाजार को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।
एटीएस ने दोनों संदिग्धों को मझगांव अदालत में पेश कर उनसे पूछताछ करने और उनके द्वारा 'चाचा' कहे जाने वाले एक पाकिस्तानी आदमी की पहचान करने के लिए उनकी हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की थी। इस पाकिस्तानी व्यक्ति से उन्हें निर्देश मिलते थे।
खुफिया एजेंसियों की आशंका है कि 'चाचा' फरार डॉन दाउद इब्राहिम का शीर्ष सहयोगी हो सकता है। डॉन की भी 12 मार्च 1993 को हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मामले में तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications