उत्तर कोरिया में वित्त अधिकारी को मौत की सजा
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के मुताबिक महंगाई घटाने और मुद्रा की कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तर कोरिया में नवंबर में मुद्रा सुधार किए गए थे। परन्तु इस कदम से खाद्य पदार्थो की कमी और जनता की समस्या और बढ़ गई।
सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के वित्त एवं नियोजन विभाग के प्रमुख पाक नाम गी को पिछले हफ्ते कथित तौर पर प्योंगयांग में एक फायरिंग दस्ते ने मौत की सजा दी।
उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी 'योनहाप' के मुताबिक गी पर देश की अर्थव्यवस्था, सुधारों को चोट पहुंचाने और नेता किम जोंग द्वितीय की अपने बेटे को सारे अधिकार हस्तांतरित करने की योजना को नुकसान पहुंचाने के आरोप थे।
वर्ष 1990 में भी राष्ट्रव्यापी अकाल के लिए उत्तर कोरिया के एक शीर्ष कृषि अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications