छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया दूरसंचार कंपनियों को अल्टीमेटम
रायपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को अपने अवैध मोबाइल टॉवरों को एक महीने के भीतर वैध कराने का अल्टीमेटम दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फरवरी 2009 तक राज्य में केवल 182 मोबाइल टॉवर थे लेकिन पिछले एक साल में इनकी संख्या बढ़कर 383 तक पहुंच गई है।
शहरी प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "बढ़ रहे अवैध मोबाइल टॉवरों के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और दूरसंचार कंपनियों से एक महीने के भीतर अवैध टॉवरों को वैध कराने के लिए कहा गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो अवैध टॉवरों को सील कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications