'विकलांगता पर प्रधानमंत्री के लिए राष्ट्रीय सलाहकार की जरूरत'

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रकाश शाह ने गुरुवार को कहा कि विकलांग लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए इस विषय पर प्रधानमंत्री के लिए एक राष्ट्रीय सलाहकार की जरूरत है।

शाह ने विकलांगता पर दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन मौके पर कहा, "विकलांगता पर प्रधानमंत्री के लिए राष्ट्रीय सलाहकार की जरूरत है। इससे नीतियों और जमीनी सच्चाई के बीच अंतर को पाटने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "इसके जरिये देश में विकलांग लोगों के अधिकारों पर सम्मेलन (सीआरपीडी) को पूरी तरह लागू करने में भी मदद मिलेगी।"

सीआरपीडी देश में विकलांगों को रोजगार के अधिकार को प्रोत्साहन और रक्षा करने के साथ ही कानून के तहत बराबरी का अधिकार सुनिश्चित करता है।

सरकार के अनुमान के अनुसार देश में दो से तीन करोड़ लोग विकलांग हैं जबकि गैर सरकारी संगठनों के अनुसार इनकी संख्या छह से सात करोड़ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+