शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स में 29 और निफ्टी में 14 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को मामूली तेजी रही। सेंसेक्स में 29.18 और निफ्टी में 14 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह 17,492.81 पर खुला और 29.18 अंकों (0.17 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,519.26 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 17,548.13 और न्यूनतम स्तर 17,417.61 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,490.08 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' सुबह 5232.55 पर खुला और 14.0 अंकों (0.27 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,245.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 5255.65 और न्यूनतम स्तर 5214.40 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5231.90 पर बंद हुआ था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 24.99 अंकों (0.37 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,759.35 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 5.32 अंकों (0.06 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,462.93 पर बंद हुआ।
बीएसई में शामिल बैंकिंग सूचकांक में 0.61 फीसदी, तकनीकी सूचकांक में 0.57 फीसदी, धातु सूचकांक में 0.49 फीसदी और सूचना तकनीक सूचकांक में 0.43 फीसदी की बढ़त रही जबकि एफएमसीजी सूचकांक में 0.55 फीसदी, पीएसयू सूचकांक में 0.40 फीसदी और कैपिटल गुड्स सूचकांक में 0.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल फायदे में रहने वाले मुख्य शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.53 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.11 फीसदी), इंफोसिस (1.66 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.56 फीसदी) और रिलायंस इंफ्रा (1.42 फीसदी) रहे। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर मूल्यों में 3.32 फीसदी, ओएनजीसी के शेयर मूल्यों में 1.88 फीसदी, टीसीएस के शेयर मूल्यों में 1.64 फीसदी, विप्रो के शेयर मूल्यों में 1.47 फीसदी और टाटा पावर के शेयर मूल्यों में 1.27 फीसदी की गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications