विधानसभा के प्रेस कक्ष में लगा पत्रकार स्व. लखनपाल का चित्र
पत्रकार उमेश लखनपाल के चित्र के अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी, पुत्री और भाई से मुलाकात कर यह भरोसा दिलाया कि सरकार और पत्रकार समुदाय हमेशा ही उनकी मदद के लिए तैयार रहेगा। इस मौके पर कई मंत्री, विधायक और दिल्ली प्रेस एक्रीडिएशन कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय उमेश लखनपाल ने लगभग 25 वर्ष तक दिल्ली सरकार से संबंधित गतिविधियों को कवर किया। उन्हें वर्ष 1998 में सर्वश्रेष्ठ पत्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह कई वर्षो तक दिल्ली प्रेस एक्रीडिएशन कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।
लखनपाल का जन्म हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के बनूरी गांव में 10 मार्च 1956 को हुआ था। उन्होंने जयपुर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की। आठ अक्टूबर 2008 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications