हवाई मार्ग से जुड़ेगा कोंकण
महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने कहा कि नया हवाई अड्डा सिंधुदुर्ग जिले के चिपी-पारुले इलाके में बनाया जाएगा।। यह स्थान मुंबई से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
इसके अलावा राज्य के सोलापुर और अहमदनगर जिले के शिरडी में दो नए हवाई अड्डे स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है।
राज्यपाल ने राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नए हवाई अड्डों का निर्माण सरकार और निजी क्षेत्र के बीच हुए आपसी समझौते का नतीजा है।
राज्य में पहले से काम कर रहे अमरावती, नासिक तथा जलगांव जिलों में स्थित हवाई अड्डों के विस्तार का काम जोरों पर है।
शंकरनारायणन ने बताया कि निजी क्षेत्र के सहयोग से कोंकण क्षेत्र में मछलीपालन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications