न्यूजीलैंड में सड़क दुर्घटना में भारतीय बच्चे की मौत
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक टाकानीनी कस्बे में आयोजित वार्षिक कबड्डी मैच देखने जा रहे लवदीप सिंह की मौत मारूति वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से हुई।
बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी जिससे उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार को हुई थी। हादसे के वक्त लवदीप सिंह के चचेरे भाई 19 वर्षीय तजिंदर सिंह गाड़ी चला रहे थे। वैन में परिवार की छह महिलाएं भी सवार थीं।
सड़क दुर्घटना में घायल हुई लवदीप की मां 33 वर्षीय हरजिंदर कौर को मिडिलमूरे अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। इस हादसे में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications