'सीआईडी' की शूटिंग से शिमला में खलबली
शिमला, 18 मार्च (आईएएनएस)। शिमला के एक व्यस्त मॉल में उस समय खलबली मच गई जब वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने एक टेलीविजन धारावाहिक 'सीआईडी' की शूटिंग के लिए चोरों के वेश में उपस्थित कलाकारों को वास्तविक चोर समझकर पुलिस को इसकी इत्तिला दे दी।
पुलिस सूचना मिलते ही हरकत में आ गई थी। उस शख्स ने बुधवार शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन पर सूचना दी थी कि मॉल में उपस्थित लोग कुछ चोरों का पीछा कर रहे हैं। जब पुलिस मॉल पहुंची तब वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें शूटिंग स्थल की ओर जाने के लिए कहा।
टेलीविजन शो के लोगों को पुलिस और वहां मौजूद लोगों को वास्तविकता समझाने के लिए मशक्कत करना पड़ी।
धारावाहिक के निर्माता बी. पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "स्थानीय लोगों ने फिल्मी चोरों को वास्तविक चोर समझ लिया था। करीब डेढ़ घंटे तक वहां कोलाहल की स्थिति रही।" पिछले 13 वर्षो से इस धारावाहिक का प्रसारण हो रहा है।
अभिनेता शिवाजी सतनाम सहित अन्य कलाकार पिछले एक सप्ताह से शिमला में इस धारावाहिक के 612वें भाग की शूटिंग कर रहे थे।
इस धारावाहिक को अब तक 36 पुरस्कार मिल चुके हैं और इसे 111 अवधि के सबसे लंबे एकल शॉट के लिए 2005 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications