मुंबई के अपार्टमेंट में हुई मुठभेड में 2 की मौत (लीड-1)
मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) अमिताभ गुप्ता ने बताया कि अंधेरी पश्चिम इलाके में भरदावाड़ी क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित सौजन्य अपार्टमेंट में सीमा शुल्क के अवकाश प्राप्त अधिकारी 65 वर्षीय हरीश मदोरिया और उनके पड़ोसी केतन मेहता के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद मदोरिया ने मेहता की बेटी हिमानी को बंधक बना लिया।
गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "निजी मामलों को लेकर उनके बीच बहस शुरू हुई। मदोरिया ने कहा कि उसने हिमानी को बंधक बना लिया है।"
लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मदोरिया ने कथित तौर पर लड़की पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई और इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मदोरिया को गंभीर चोट आई जिससे बाद में उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि दोनों घायल पुलिसकर्मी उदय पाटील और फाल्के डीएन नगर पुलिस थाने के हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications