अपराधियों से संबंध के कारण गोवा में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
आशीष शिरोड़कर के खिलाफ 'भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम' (पीसीए) और 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसेज (एनडीपीसी) अधिनियम' के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इजरायली यानिव बेनाम उर्फ अटाला से संबंध होने के आरोप में निलंबित किया गया था।
पुलिस उप निरीक्षक आर. एस. यादव ने आईएएनएस को बताया, "अपराध शाखा के अधिकारियों ने शिरोड़कर को गिरफ्तार किया है। हम जल्दी ही उन्हें पुलिस हिरासत में ले लेंगे।"
शिरोड़कर पूर्व में मादक पदार्थो का व्यापार रोकने वाली एक इकाई 'एंटी-नारकोटिक्स सेल' (एएनसी) से सम्बद्ध थे।
इस मामले में दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हुई है और छह का निलंबन हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications