कांग्रेस ने वेदांत प्रमुख पर कार्रवाई की मांग की
राज्य में कांग्रेस के महासचिव रमेश वर्लयानी ने आईएएनएस से कहा, " छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।" इस मसले को कांग्रेस ने बुधवार को राज्य विधानसभा में भी उठाया था।
बीते साल सितम्बर माह में बाल्को संयंत्र की चिमनी ढहने की घटना में 40 कामगार मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि बाल्को में वेदांता समूह की 51 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि इसमें सरकार का अंश 49 फीसदी है।
वर्लयानी ने कहा, "अग्रवाल इस कंपनी (बाल्को) का नेतृत्व करते हैं। इसलिए राज्य सरकार को इस घटना के संदर्भ में उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications