कारोबारी की हत्या के बाद पटना में हंगामा
पुलिस के अनुसार दानापुर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार रात रणधीर जायसवाल नाम के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस हत्या के विरोध में कारोबारियों सहित स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी भी हुई। कारोबारियों ने अपनी दुकाने भी बंद रखीं।
जायसवाल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेउर जेल में बंद एक अपराधी को जबरन वसूली से इंकार करने पर यह हत्या की गई है। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications