महिला आरक्षण विधेयक को पहले पारित होने दें: पवार
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव विधेयक के मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रहे हैं। इन नेताओं की मांग है कि इस विधेयक में अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित वर्ग के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान किया जाए।
पवार ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण वाले इस विधेयक को पारित हो जाने दीजिए। इसमें अन्य आरक्षणों का प्रावधान किए जाने पर बाद में चर्चा हो सकती है।"
उल्लेखनीय है कि यह विधेयक राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित हुआ था और अब इसे लोकसभा में पेश किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications