छत्तीसगढ़ में 1,700 चिकित्सकों की कमी
अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "राज्य के सभी 18 जिलों के सरकारी अस्पतालों में 1,700 चिकित्सा अधिकारियों के स्थान रिक्त पड़े हैं। सरकार इन पदों को भरने के लिए पूरा प्रयास करने जा रही है।"
मंत्री ने कहा, "राज्य के कई जिलों, खासकर ग्रामीण इलाकों में सरकारी अस्पताल ही लोगों के पास एकमात्र विकल्प होते हैं। हम ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की कोशिश में हैं। खाली पड़े चिकित्सकों के पदों पर नियुक्तियां करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications