भारत को हेडली के बयान का इंतजार: कृष्णा

माना जा रहा है कि मौत की सजा से बचने के लिए हेडली शिकागो की एक अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर सकता है। कृष्णा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम हेडली के बयान का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर नजर रखे हुए है।
पढ़ें- आतंकवाद से जुड़ी खबरें
हेडली के प्रत्यर्पण के बारे में पूछे जाने पर कृष्णा ने कहा, "इस बारे में गृह मंत्रालय आपको बेहतर जानकारी दे सकता है।" एक अदालती नोटिस के अनुसार हेडली गुरुवार को अमेरिकी जिला जज हैरी लिनेनवेबर की अदालत में अपनी याचिका में बदलाव के लिए पेश होगा। एक पाकिस्तानी राजनयिक और अमेरिकी मां की संतान हेडली का वास्तविक नाम दाऊद गिलानी था, जिसे उसने वर्ष 2006 में छोड़ दिया।
हेडली पर डेनमार्क के अखबार जिलैंड्स-पोस्टन पर भी हमले की योजना बनाने का आरोप है। इसी अखबार ने वर्ष 2005 में पैगंबर मुहम्मद साहब का कार्टून प्रकाशित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications