दिल्लीवासियों के व्यवहार में बदलाव चाहती हैं शीला दीक्षित

दिल्ली पर्यटन सम्मेलन में दीक्षित ने कहा कि जीवन के हर हिस्से में जहां बदलाव हुआ है वहीं विशेष तौर पर व्यवहार में बदलाव के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किया जा रहा है।

दीक्षित ने कहा, विनम्रता और साझेदारी तथा हर किसी का ख्याल रखने की संस्कृति लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा इस शहर के लोगों का व्यवहार अधिक नहीं बदला है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम एक अनोखा शहर हैं, हम वर्तमान में रहते हैं और भविष्य की ओर देखते हैं और एक समृद्ध विरासत भी है। हम गर्व कर सकते हैं लेकिन जब लोग शहर का दौरा करते हैं, उनको केवल इसके निवासियों का रुखा व्यवहार याद रहेगा या फिर किसी सेवा के लिए किया गया अधिक भुगतान।"

निजी क्षेत्र से इस दिशा में एक पहल का आह्वान करते हुए दीक्षित ने कहा, "पर्यावरण परियोजनाओं में निजी क्षेत्र हमेशा भागीदार होता है। जब निजी क्षेत्र नागरिकों से अपील करता है, वे सरकार के साथ साझेदारी करते हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह सम्मेलन दिल्लीवासियों के आपसी और मेहमानों के साथ व्यवहार के तरीकों में बदलाव के लिए एक प्रयास शुरू कर सकता है। इसे अभी से लागू किया जाना चाहिए।"

दीक्षित ने कहा कि यदि अन्य संगठन शहर को साफ रखने में सहयोग करें, अभियानों के माध्यम से लोगों को विनम्र होने का पाठ पढ़ाएं, युवाओं और छात्रों की बैठकें कर उनसे मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह करें तो यह लाभदायक होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+