नेपाल में बस दुर्घटना, 25 मरे (लीड-1)

काठमांडू, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी नेपाल में गुरुवार को एक खचाखच भरी बस के पलट कर नदी में गिर जाने से कम से कम 25 यात्रियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह लगभग 7 बजे के करीब एक निजी बस के किट्टू गांव के कर्नाली नदी में पलटने से हुई। बस दैलेख से सुरखेत जिले की ओर जा रही थी।

बचाव अभियान में लगे एक ग्रामीण कर्ण बहादुर केसी ने बताया कि इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 12 यात्रियों को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि दो की मौत हो गई। घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से नेपालगुंज कस्बे के निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि दोपहर तक 12 मृतकों की ही पहचान हो पाई है।

पुलिस ने बस में आवश्यकता से अधिक भीड़भाड़ होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई है।

सेना ने घायलों के इलाज के लिए चिकित्सकों का एक दल घटनास्थल पर भेजा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+