बोलीविया में बिजली परियोजनाओं में 12.5 करोड़ डॉलर का निवेश(लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई ने बिजली मंत्री लुईस फर्नांडो विसेंती के हवाले से बताया है कि मंत्रालय की वर्ष 2010 की योजनाओं में बिजली परियोजनाओं को शामिल किया गया है।
परियोजनाओं का विकास इस वर्ष से शुरू होने की उम्मीद है। ला पाज प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में इस वर्ष छह पन बिजली संयंत्रों को विकसित किया जाएगा।
अधिकारियों को इस बात की आशा है कि ला पाज और दक्षिणी प्रांत तरीजा और चेंक्यूसाका में तीन बिजली संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications