सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रही है महिलाओं की भूमिका
मलेशियाई अपराध नियंत्रण फाउंडेशन के विश्लेषक कमाल अफांदी हाशिम ने कहा है कि हाल के दिनों में महिलाओं के यातायात नियमों का उल्लंघन और दुर्घटनाओं का कारण बनने को लेकर काफी अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं।
समाचार पत्र 'द स्टार' ने हाशिम के हवाले से लिखा है, "हम जो देख रहे हैं, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि हाल के दिनों में जहां पुरुष चालकों के व्यवहार में सुधार आया है वहीं महिलाएं वाहन चलाने के मामलों में ज्यादा आक्रामक हो गई हैं। इस कारण महिलाओं द्वारा की जा रही दुर्घटनाओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है।"
हाशिम मानते हैं कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए चालक का व्यवहार काफी हद तक जिम्मेदार होता है। उनके मुताबिक आक्रामक और भावनात्मक लोग गाड़ी चलाते वक्त हमेशा खतरे को बुलावा देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications