दिल्ली में वैगन आर से भिड़ी लांसर, किशोर की मौत
पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) एस. दास ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को देखकर हर्षित अपने परिजनों के साथ वापस लौट रहा था। रास्ते में हुई इस टक्कर के बाद उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।"
दुर्घटना सुबह 1.30 बजे उस समय हुई जब एक मित्सुबिशी लांसर कार ने वैगन आर कार को जबर्दस्त टक्कर मार दी। लांसर को सौरव जैन नामक व्यक्ति चला रहा था। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।
दास ने कहा, "सौरव जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है कि क्या उसने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी। दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications