मुंबई में पड़ोसी ने की किशोरी की हत्या
पुलिस के मुताबिक अंधेरी पश्चिम इलाके में भरदावाड़ी क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित सौजन्य अपार्टमेंट में रहने वाली हिमानी की हरीश मदोरिया नामक व्यक्ति ने हत्या कर दी। इस नाटकीय मुठभेड़ में मदोरिया सहित दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।
पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच के मुताबिक विवाद के बाद मदोरिया ने गुस्से में आकर हिमानी को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाने की कोशिश कर रहा था।
डीएन नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी जो लड़की को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मदोरिया ने कथित तौर पर लड़की पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मदोरिया को गंभीर चोट आई है।
गौरतलब है कि दोनों घायल पुलिसकर्मी उदय पाटील और फाल्के डीएन नगर पुलिस थाने के हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications