टोयोटा के खिलाफ दर्ज हो सकते हैं आपराधिक मामले

अमेरिका और कनाडा में टोयोटा ने अपने वाहनों में गियर से जुड़ी समस्याएं सामने आने के बाद जनवरी माह में 23 लाख से अधिक वाहनों को वापस ले लिया था। कनाडाई संसद के समक्ष टोयोटा के अधिकारी मंगलवार को इस संदर्भ में उपस्थित हुए।

कनाडा के परिवहन मंत्री जॉन बेयर्ड ने कहा कि इस मामले की पूरी पड़ताल करने के बाद सरकार टोयोटा के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की पहल करेगी।

बेयर्ड ने कहा, "मैं सीधे अपने विभाग को आपराधिक जांच आरंभ करने का आदेश नहीं दे सकता। अगर ऐसे मामलों में कानून को सख्त बनाना है तो ऐसा कुछ भी करने के लिए हम तैयार है।"

इस बीच खबर यह भी है कि टोयोटा के अधिकारियों ने संसद के समक्ष स्वीकार किया कि कंपनी ने ग्राहकों को एक्सीलेटर से जुड़ी समस्या के बारे में आगाह नहीं किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+