पिकासो की पेंटिंग 4 करोड़ पाउंड में बिकेगी
इस समय यह पेंटिंग 'एंड्रयू लॉयड वेबर्स आर्ट फाउंडेशन' के पास है। इस पेंटिंग में पिकासो के मित्र एंजेल फर्नांडेज डी सोटो का पोर्ट्रेट है। ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक नीलामी के लिए रखी जाने वाली यह पहली इतनी महंगी पेंटिंग है।
वर्ष 1903 में बनी इस पेंटिंग के लिए 2006 में हुई एक नीलामी में 3.8 करोड़ पाउंड मिलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन 'द एब्सिन्थ ड्रिंकर' नाम की इस पेंटिंग की नीलामी अंतिम समय में रोक दी गई थी। नीलामी के दौरान एक विवाद के चलते यह प्रक्रिया रोकी गई थी। इस साल जनवरी में ही यह विवाद समाप्त हुआ है।
अब इस पेंटिंग को लंदन में 23 जून को होने वाली क्रिस्टी की 'इम्प्रेशनिस्ट एंड मॉडर्न आर्ट सेल' में नीलामी के लिए रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications