गर्मियों में 2 नए सेक्टरों में उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट
कंपनी के प्रमुख वाणिज्यिक अधिकारी संयुक्त श्रीधरन ने एक बयान जारी कर कहा कि पूर्वोत्तर में अपने अभियान को बढ़ाते हुए अगरतला से कोलकाता वापसी की दैनिक उड़ानें 15 अप्रैल से शुरू की जाएंगी।
अगरतला स्पाइसजेट कंपनी का देश में 19 वां गंतव्य है। कंपनी ने शाम के समय कोलकाता-गुवाहाटी के लिए दूसरी उड़ान की भी घोषणा की है। कोलकाता से अगरतला जाने वाली नई उड़ान का समय दोपहर 2.10 बजे रखा गया है और यह शाम 3 बजे अगरतला पहुंचेगी। वहीं अगरतला से कोलकाता की वापसी उड़ान का समय शाम 3.30 बजे रखा गया है जो 4 बजकर 20 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी।
अहमदाबाद से कोलकाता जाने वाली उड़ान का समय दोपहर 2. 40 बजे रखा गया है जबकि कोलकाता से अहमदाबाद की वापसी उड़ान शाम 4.50 बजे रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications