रेलवे कर्मचारी की पिटाई के आरोपी एसडीएम के खिलाफ मामला दर्ज
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अनुसार जिले के कुंडा इलाके में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित मवई रेलवे क्रासिंग पर उपजिलाधिकारी(कुंडा) श्यामा चरण ने गेटमैन रमेश चंद्र मीणा की सिर्फ इस वजह से पिटाई कर दी थी कि उसने सिग्नल हो जाने के बाद बंद फाटक को खोलने से इंकार कर दिया था। यह घटना मंगलवार शाम की है। मवई रेलवे क्रासिंग आरपीएफ ऊंचाहार थाना क्षेत्र (रायबेरली) के अधिकार क्षेत्र में आती है।
आरपीएफ ऊंचाहार के थाना प्रभारी आर.सी.जोशी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद उपजिलाधिकारी श्यामा चरण के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (अभ्रदता और मारपीट) और 146( सरकारी काम में बाधा डालने) तहत मामला दर्ज कर किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
इससे पहले प्रतापगढ़ जिला प्रशासन की तरफ से भी घटना की जांच आदेश दे दिए गए। जिलाधिकारी सी.एस.वर्मा ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications