नक्सली विस्फोट में एक जवान की मौत
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "जब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एक दल को एक आईईडी विस्फोट से निशाना बनाया तो एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को चोटें आई हैं।"
उन्होंने बताया कि जब जवान रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित अवापल्ली-बासागुडा सड़क से गुजर रहे थे तभी नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया था। अधिकारी सीआरपीएफ के घायल जवानों को चिकित्सा के लिए बीजापुर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
यहां पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में 2005 से अब तक करीब 1,600 लोगों मारे गए हैं। इनमें से 90 प्रतिशत लोग केवल बस्तर क्षेत्र में मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications