विश्व शांति के लिए भारत-चीन में मधुर संबंध जरूरी:दलाई लामा
भोपाल प्रवास के दौरान गुरुवार को दलाई लामा ने संवाददाता सम्मेलन में यह राय जाहिर की। उन्होंने कहा, "दोनों देश परमाणु शक्ति सम्पन्न हैं और उनके बीच विश्वास पर आधारित पारस्परिक संबंध की जरुरत है। इतना ही नहीं दोनों देशों में रक्षा सहित अन्य मामलों में भी पारदर्शिता की आवश्यकता है।"
तिब्बत के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में दलाई लामा ने कहा, "चीन माने अथवा न माने लेकिन तिब्बत में गंभीर समस्याएं है। दुनिया जानती है कि तिब्बत में भारी तादाद मे सैन्य उपस्थिति है और वहां आवाजाही पर रोकटोक है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications