अश्लील संदेश भेजने वाले भारतीय को सजा
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इन संदेशों के जरिए इन दोनों के बीच विवाहेत्तर संबंधों की बात सामने आई जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गैर-कानूनी है।
पुरुष की उम्र 47 वर्ष और महिला 42 साल की है। दोनों एमिरेट्स एयरलाइंस के चालक दल में कार्यरत थे। इन दोनों को तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई।
इन संदेशों के बारे में उस समय खुलासा हुआ जब इस महिला के पति ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पाया कि दोनों के बीच नाजायज रिश्ते को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।
अदालत ने इस दोनों को पहले छह महीने कैद की सजा सुनाई थी लेकिन एक अपीलीय अदालत ने इन दोनों को राहत देते हुए सजा को तीन माह कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications