भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश समझौते पर हस्ताक्षर

वाशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका ने बुधवार को द्विपक्षीय निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी के एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

'फ्रेमवर्क फॉर को-ऑपरेशन ऑन ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट' नामक यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के प्रवाह को बढ़ाएगा। इस समझौते पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉन किर्क ने हस्ताक्षर किया।

इस समझौते के तहत उठाए गए पहले महत्वपूर्ण कदम के तहत शर्मा और किर्क ने एक नई पहल की घोषणा की है। इस नई पहल को 'इंटीग्रेटिंग यूएस एंड इंडियन स्माल बिजनेस इनटू द ग्लोबल सप्लाई चेन' (भारतीय और अमेरिकी लघु व्यापार को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में जोड़ना) नाम दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा है कि इस पहल का मकसद अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के लिए व्यापार और रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाल के बजट लक्ष्यों और राष्ट्रपति बराक ओबामा की राष्ट्रीय निर्यात पहल को प्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+