भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दौरे पर ब्लेक
ब्लेक बुधवार को भारत के लिए रवाना होंगे। अपने भारत प्रवास के दौरान वह अमेरिका व भारत के कारोबारी प्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि ब्लेक 20 मार्च को नई दिल्ली में 'एशिया सोसायटी कार्पोरेट कांफ्रेस' को भी संबोधित करेंगे।
भारत दौरे के बाद ब्लेक अफगानिस्तान और पाकिस्तान का दौरा करेंगे। इन दोनों देशों में भी वह कई अहम बैठकों में शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications