कांग्रेस ने भाजपा की नई टीम को शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी की नई टीम को शुभकामनाएं दी है लेकिन नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य वरुण गांधी की भाजपा के सचिव पद पर नियुक्ति पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन से जब वरुण गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। हम नई टीम को शुभकामनाएं देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications