पुतिन आर्कटिक पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
मास्को, 17 मार्च (आईएएनएस)। रूसी प्रधानमंत्री व्लादमीर पुतिन अंतर्राष्ट्रीय आर्कटिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में खनिज संसाधनों के अन्वेषण और विकास, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के परिवहन ढांचे में सुधार पर चर्चा होगी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यह सम्मेलन मास्को में 22-23 अप्रैल को आयोजित होगा।
आरआईए नोवोस्ती के प्रधान संपादक स्वेतलाना मिरोनयुक ने कहा, "यह सम्मेलन आरजीएस (रसियन जियोग्राफिकल सोसायटी) की पहली बड़ी अंतर्राष्ट्रीय परियोजना होगी।"
इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों व आर्कटिक काउंसिल के सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आर्कटिक काउंसिल में रूस, कनाडा, अमेरिका, डेनमार्क, फिनलैंड, आईसलैंड, नार्वे और स्वीडन शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications