शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 107 और निफ्टी में 35 अंक की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह 17,389.47 पर खुला और 106.90 अंकों (0.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,490.08 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 17,576.78 और न्यूनतम स्तर 17,389.47 रहा। पिछले कारोबार की समाप्ति पर यह 17,383.18 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' सुबह 5198.45 पर खुला और 35.10 अंकों (0.65 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,231.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में इसका उच्चतम स्तर 5260.50 और न्यूनतम स्तर 5177.15 रहा। पिछले कारोबार की समाप्ति पर यह 5198.10 पर बंद हुआ था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 11.47 अंकों (0.17 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,734.36 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 11.55 अंकों (0.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,457.61 पर बंद हुआ।
बीएसई में शामिल पीएसयू सूचकांक में 2.04 फीसदी, धातु सूचकांक में 1.18 फीसदी, कैपिटल एंड गुड्स सूचकांक में 0.94 फीसदी और बैंकिंग सूचकांक में 0.82 फीसदी की बढ़त रही जबकि रियल्टी सूचकांक में 0.64 फीसदी, आटो सूचकांक में 0.42 फीसदी और एफएमसीजी सूचकांक में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल फायदे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.33 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.97 फीसदी), टीसीएस (1.76 फीसदी), एल एंड टी (1.62 फीसदी) और सन फार्मा (1.62 फीसदी) रहे जबकि मारुति सुजुकी के शेयर मूल्य में 1.73 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर मूल्य में 1.28 फीसदी और टाटा पावर के शेयर मूल्य में 1.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications