वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, 10 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिका द्वारा बुधवार को आतंकवादियोंके एक संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए दो ड्रोन हमलों में कम से कम दस आतंकवादी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।

'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' के मुताबिक हामजोई और मइजर क्षेत्र में आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाकर पांच अज्ञात ड्रोन से लगभग आठ मिसाइलें दागी गईं।

ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले में मरने वालों और घायल होने वालों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा के अरब लड़ाके शामिल थे।

इस क्षेत्र में 24 घंटों के दौरान बुधवार दोपहर तक किया गया यह तीसरा ड्रोन हमला था जिससे मरने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

अमेरिका का कहना है कि उत्तरी वजीरिस्तान में तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान में गठबंधन सेनाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान में अपने गुप्त ठिकानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+