गुरु बाबा रामदेव खोलेंगे नेपाल में आश्रम
वर्ष 2007 में काठमांडू में बाबा रामदेव का पहला योग शिविर माओवादियों के कथित विरोध के बाद मुश्किलों में आ गया था। नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और राष्ट्रपति राम बरन यादव हाल ही में अपने भारत दौरे के समय बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित योग आश्रम भी गए थे।
विश्वभर में फैले योग गुरु बाबा रामदेव के लाखों प्रशंसक 26 मार्च से काठमांडू में शुरू हो रहे पांच दिवसीय शिविर की शुरूआत के दौरान एकत्र होंगे। अपनी काठमांडू यात्रा के दौरान बाबा रामदेव एक योग आश्रम का उद्घाटन भी करेंगे।
गौरतलब है कि नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार ने पिछले महीने बाबा रामदेव को रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications